korean-company-launched-a-unique-mask-to-protect-against-corona-it-will-not-be-taken-off-even-while-eating

दक्षिण कोरिया की आत्मान (Atman) नामक कंपनी ने यह मास्क बनाया है।

    Loading

    नई दिल्ली, कोरोना महामारी (Corona Virus) के कारण पूरी दुनिया में डर का माहौल बन गया है। पिछले दो से तीन सालों से सबकी जिंदगी में मास्क और सैनिटाइजर यह दोनों जीचे काफी महत्वपूर्ण हो गए है। आज कही भी बाहर जाना हो तो सबको मास्क लगाना अनिवार्य है। यदि मास्क नहीं लगाया तो इस वजह से भारी जुर्माना भी भरना पड़ता है। इसी दौरान अब दक्षिण कोरिया (Korean Company) की एक कंपनी ने एक ऐसा मास्क बनाया है, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए है। इस कंपनी ने जो मास्क बनाया है, वो सिर्फ नाक को ढकता है और इसे खाते-पीते समय पहना जा सकता है। 

    दक्षिण कोरिया की आत्मान (Atman) नामक कंपनी ने यह मास्क बनाया है। इस अनोखे मास्क को कंपनी ने ‘कोस्क’ (Kosk) नाम दिया गया है। यह नाक के लिए कोरियाई शब्द और मास्क को मिलाकर बना है। इसकी ऑनलाइन कीमत रिटेलर कूपांग (Coupang) पर 10 के बॉक्स के लिए 9,800 वोन (Won) (8।13 डॉलर या 610 रुपये) है। 

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अनोखे मास्क को दो टुकड़े होते हैं, जिनमें से एक को खाना खाते समय मुंह पर से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही तीन ‘कॉपर एंटीवायरस नाक मास्क’ (copper antivirus nose masks) भी हैं, यह हर समय सिर्फ नाक को कवर करते हैं। कूपांग पर अलग-अलग रंगों में 2,000 वोन (1।65 डॉलर या 125 रुपये) में यह मास्क उपलब्ध हैं। ‘कोस्क’ नियमित मास्क के अंदर पहने जाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 

    शोध अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि कोरोनावायरस सबसे पहले नाक के द्वारा शरीर में प्रवेश करता है। इसलिए केवल नाक पर ही मास्क पहनना उतना गलत नहीं हो सकता जितना कि ये दिख सकता है।

    ऑस्ट्रेलिया में डीकिन यूनिवर्सिटी (Deakin University) के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन में महामारी विज्ञान के एक प्रोफेसर ने मीडिया को बताया कि, कोरोना वायरस से बचने के लिए सिर्फ नाक को ढकने वाला मास्क एक ‘अजीब विचार’ था। लेकिन ये ‘कुछ नहीं होने से बेहतर’ ही साबित होंगे। इससे शायद एक मामूली अंतर आ सकता है।