हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली (Diwali 2022) को आने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में लोग अपने घर की साफ़-सफाई करने में जुट गए हैं। इस त्यौहार पर लोग अपने घर को पूरा साफ़ करते थे, ताकि उनके घर पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे। उसके बाद लोग घर पर तरह-तरह की लाइट भी लगाते हैं, ताकि उनका घर भी जगमगाए। लेकिन, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
वैसे तो यह बात सभी जानते हैं दिवाली से पहले लोग अपने घर की सफाई करते हैं। जिसके लिए घर के सभी लोग काम बांट लेते हैं। ऐसे में कभी-कभार घर के कुछ ऐसे भी हिस्से होते हैं, जिन्हें साफ़ करना काफी मुश्किल होता है या फिर रिस्क होता है। इस वीडियो में एक महिला अपनी जान को जोखिम में डालकर खिड़की साफ़ करती नज़र आई है।
Agar inke ghar Laxmi ji nahi aayi toh kisi ke ghar nahi aayegi Diwali pe pic.twitter.com/SPTtJhAEMO
— Sagar (@sagarcasm) October 20, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, बहुमंजिला इमारत के बाहर लटककर महिला मजे से खिड़की साफ कर रही है। जबकि इसमें बालकनी नहीं बनी हुई है।यदि वहां से उसका पैर जरा भी फिसलता तो वह कई मंजिल नीचे गिर सकती थी। इस खतरे को जानने के बावजूद महिला पूरी तसल्ली और आराम से सफाई करती है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे अगर इनके घर में लक्ष्मी जी नहीं आईं तो कहीं नहीं आएंगी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को ट्विटर पर @sagarcasm नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को काफी लाइक भी किया जा रहा है।