हैरतअंगेज: दो गाड़ियों के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

    Loading

    Stunt Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर दिन कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं तो वहीं कुछ वीडियो को देखकर आंखे फटी की फटी रह जाती है। इन्हीं में से कुछ वीडियो होते हैं स्टंट (Stunt Video) के, जहां लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कुछ ऐसे स्टंट करते हैं कि, देखकर दिल दहल जाता है। आज हम एक ऐसे ही वीडियो में आपको बता रहे हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

    यह वीडियो इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो (Viral Video) में आप एक स्टंटबाज़ को दो गाड़ियों की मदद से स्टंट करते देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, यह स्टंट बेहद खतरनाक (Dangerous Stunt Video) और जानलेवा साबित हो सकता है। वीडियो में शख्स जिस तरह से गाड़ी पर से छलांग लगाता है वो काफी चौंकाने वाला है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Евгений Чеботарев (@chebotarev_life)

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कार को किसी तरह के अस्थायी स्टैंड पर कुछ फीट की ऊंचाई पर खड़ा किया गया है। कार के नीचे से एक कार के गुजरने की जगह है। जिसके बाद एक कार (Cat Stunt Video) सामने से आती है और उसपर एक शख्स खड़ा होता है। जैसे ही यह कार स्टैंड पर खड़ी कार को क्रॉस करती है, उतने में शख्स हवा में छलांग लगाता है। उसके बाद फिर वह नीचे से गुजर रही कार की छत पर आ जाता है। 

    हालांकि, शख्स की थोड़ी सी चूक भी उसकी जान ले सकती थी। लेकिन, शख्स ने स्टंट पूरा किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक हज़ारो व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर chebotarev नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यहां हम ये बता दें कि, इस तरह के जानलेवा स्टंट आप बिलकुल भी करने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसे स्टंट सुपरविजन और एक्सपर्ट्स की देखरेख में किए जाते हैं।