cow

    Loading

    नयी दिल्ली. वैसे तो गाय (Cow) को लेकर हमेशा से ही भारत में सियासत हुई है। फिर चाहे वह हिन्दू-मुसलमान (Hindu-Muslim) का झगडा रहा हो या फिर कोई अन्य राजनीतिक मसला। वैसे ये बेचारी तो मंदिर-मस्जिद के झगड़ों में भी घसीटी गयी है। लेकिन इन सब से परे गाय का इंसान से बहुत ही ज्यादा वास्ता रहा है। जी हां जनाब, जिन्दा रहते भी और मरने के बाद भी यह हमेशा हम इंसानों के काम आयी है।

    इसके दूध से हम इंसान अपना पेट भी भर लेते हैं और बाद में इसके मरने के बाद हम ‘खुदगर्ज’ अपने पाँव में पहनने के लिए इसके चमड़े से ‘जूते’ भी बनवा लेते हैं। गोया, गाय न हुई ‘आम’ हो गयी जिसकी ‘गुठली के भी दाम’ भी हम वसूलते हैं। लेकिन इंसानियत अब भी है, तभी तो भगवान या खुदा के द्वारा बनायीं ये दुनिया अब भी महफूज है। 

    Courtsey- Brajesh Rajput 

    दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कीचड़ में फंसी एक अदद गाय को एक मुस्लिम युवक ने फिर उसी कीचड में गले तक उतरकर फिर मुश्किल से उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद इस युवक की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

    देखा जाए तो यही इंसानियत है जो कभी कभी तमाम मुश्किलों से लड़ कर भी अपनी मंजिल पा जाती है। वैसे ये विडियो कहाँ से ताल्लुक रखता है हमें नहीं मालूम, मालूम तो बस इतना है कि इस छोटे से विडियो में इंसान और उसकी इंसानियत एक बड़ा सा काम कर रही है। हमारे लिए बस यही काफी है।