File Photo
File Photo

Loading

नई दिल्ली: अब तक आपने शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखें होंगे जो काफी अच्छे होते है। जी हां जहां बात शादी की हो तो वीडियो नाच गाने वाले ही नजर आते है। लेकिन आज एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।  जी हां दरअसल एक दुल्हन अपनी शादी के दिन अपने होने वाले पति को दूसरी महिला के साथ देखती है और उसके द्वारा दिए जाने वाले धोखा को देखकर वह फूट-फूट कर रोने लगती है। यह वीडियो पहले टिक टॉक पर वायरल हुआ था, जिसके बाद कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी यह वायरल हो रहा गया। दुल्हन को अपने खास दिन पर धोखा मिलने पर वह बेहद ही टूट गई। 

शादी के दिन दूल्हे का पर्दाफाश 

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि वीडियो चीन का है और इसे लाखों बार देखा गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते है कि एक दुल्हन एक कार की ओर भागती है, जहां होने वाला दूल्हा किसी दूसरी लड़की के साथ दिखाई देता है। दुल्हन और उसकी सहेलियों को देखकर दूल्हा दूसरी लड़की को छिपाने की कोशिश करता है।

मौके से भागा दूल्हा 

ऐसे में इस दुल्हन को देख कर वह मौके से भाग जाता है जबकि दुल्हन मौके पर ही बिखर पड़ती है। अपनी दुल्हन की पोशाक में सजी दुल्हन ने दूल्हे का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह आधे कपड़ों में ही भाग रहा है। वहीं दुल्हन के दोस्त उसे सांत्वना देने की कोशिश करते हैं और उसे पानी पिलाते हैं। 

रो-रो कर दुल्हन का बुरा हाल 

इस तरह शादी के दिन ही मिले इस धोके को देखकर दुल्हन फूट-फूटकर रोई। यह न केवल होश उड़ा देने वाला वीडियो है बल्कि इसे देख इंटरनेट यूजर्स की आंखे नम हो गई है। बता दें कि वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी और इसे अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया गया है।

वीडियो पर आए कमेंट्स 

इस होश उड़ा देने वाले वीडियो के कैप्शन में लिखा, “उसने वास्तव में अपने होने वाले पति को लिमो में उनकी शादी के दिन धोखा देते हुए पकड़ा!” ऐसे में अब सोशल मीडिया यूजर्स ने दुल्हन के साथ सहानुभूति जताई और कमेंट सेक्शन में उसे मजबूत बने रहने के लिए कहा। एक यूजर ने लिखा, “शुक्र है कि उसने शादी करने से पहले अपना असली रंग दिखा दिया। अब, वह अपने लिए योग्य पुरुष की तलाश कर सकती ह।” इस तरह दुल्हन की हिम्मत बढ़ाने का कार्य लोगों  ने किया है।