नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां एक से बढ़कर एक चींजे हमें देखने को मिलती है। जी हां कई बार तो कुछ ऐसा दिखाई देता है जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते। भेंड़ तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन क्या कभी इंसानों को भेड़ के रूप में देखा है, नहीं न? लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे है जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते।
दरअसल हम जिस वायरल वीडियो (Viral Video) की बता कर रहे है वह फ्रांस का है। जहां भेड़ मानव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुछ लोग भेड़ के रूप में घूमते नजर आए। इतना ही नहीं लोग हरकत भी बिल्कुल भेड़ों की तरह ही कर रहे थे। कई लोगों को तो इस नजारे को देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन, यूजर्स को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। इस वीडियो को देख हर कोई हंस रहा है।
बता दें कि यह वायरल वीडियो मात्र 13 सेकंड का है लेकिन इस वीडियो देखकर यकीनन आपको भी मजा आ गया होगा। कई लोगों को बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘@emikusano’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को अब तक 84 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
The Sheep human Contest in France. This is the festival I need right now.
pic.twitter.com/lSUCt9vGXn— Emi 🌠 (@emikusano) August 21, 2022
जबकि, 38 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, करीब सात हजार लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इससे पहले इस तरह का नजारा कभी नहीं देखा। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इन्होंने तो पूरी तरह भेड़ का नकल कर लिया। वीडियो वास्तव में बेहद मजेदार है।