अजीबोगरीब : पाकिस्तान में अनोखी शादी, JCB पर निकली दूल्हा- दुल्हन की बारात, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    इस्लामाबाद : वर्तमान में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है वो है अनोखी शादियां (Wedding)। आज के दौर में सब सोचते है कि शादी में कुछ अनोखा हो जिससे उनकी शादी यादगार हो जाएं। ऐसी ही एक अनोखे अंदाज वाली शादी की कहानी हम आपको बता रहे है। ये अनोखी शादी(Wedding) पाकिस्तान (Pakistan) में हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस शादी को देख लोग बस देखते ही रह गए। आईये जानते है इस खास शादी के बारे में….. 

    शादी की अनोखी बारात 

    दरसल ये शादी इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योकि इसमें दूल्हा- दुल्हन की एक अनोखी बारात निकाली गई है। ये दूल्हा कोई घोड़े पर नहीं आया और नाही कार में सवार होकर आया, बल्कि यहां दूल्हा दुल्हन (Bride and Groom) जेसीबी (JCB) में आए और इस अनोखी शादी की बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगा गई। दरसल ये वीडियो पाकिस्तान के हुंजा घाटी का है जिसे सोशल मिडिया पर भी खूब देखा जा रहा है। 

     

    JCB में हुई शादी 

    शादी के इस खास मौके के लिए जेसीबी को भी पूरी तरह सजाया गया। इतना ही नहीं उसपर लाइटे भी लगाई गई। इस शादी में बाराती भी खूब नाचते दिख रहे है। ऐसे में थोड़ी दूर जाकर जेसीबी रुक जाती है और दूल्हा-दूल्हन जेसीबी से निचे उतर जाते है।