नई दिल्ली: कब, कैसे और कहां हादसा हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कई बार हम तमाम सावधानियां बरतते हैं, फिर भी कहीं न कहीं से दुर्घटना हो ही जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। जिसमें एक ढाबे में बैठे कुछ लोगों को एक पिकअप वैन कुचलती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। आइए जानते है वायरल वीडियो के बारे में..
गुजरात के सूरत में एक ढाबे पर कुछ लोग आराम से अंदर बैठकर सो गए। तभी अचानक एक पिक-अप वैन आई और सीधे ढाबे में घुस गई। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। पूरी घटना ढाबे के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सूरत:
क्या इस तरह भी दुर्घटना होती है… pic.twitter.com/7daOHqLrcI— Raghvendra Pandey🇮🇳 (@bhaiyaji25) December 19, 2022
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ढाबे में खाने-पीने का सामान बन रहा है। कुछ लोग ढाबे पर चारपाई पर आराम कर रहे हैं तो कुछ बैठे हुए हैं। यह ढाबा सड़क के किनारे बना होने के कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच एक पिक-अप वैन अचानक आती है और ढाबे के सामने से निकलकर सीधे अंदर चली जाती है। इसके बाद यह वहां मौजूद सामान से लोगों को कुचलता चला जाता है। हादसे का यह वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।