poland-man-makes-tallest-rideable-bicycle-creates-guinness-world-record

हाल ही में पोलैंड के एक शख्स ने ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिखाया है।

    Loading

    नई दिल्ली, दुनिया में कुछ ऐसे लोग है जो अपने आविष्कारों से सबको हैरान कर देते हैं। वो कुछ ऐसी चीजें बना देते है, जिसके चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो जाता है। हाल ही में पोलैंड के एक शख्स ने ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। इस शख्स ने दुनिया की सबसे ऊंची साइकिल (Tallest rideable bicycle) बना दी है।

    हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Guinness World Record Instagram Video) शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स दुनिया की सबसे ऊंची साइकिल चलाता हुआ दिख रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में अपना नाम शामिल करने वाले इस शख्स का नाम एडम डैनोविक (Adam Zdanowicz) है। ये शख्स पोलैंड का रहने वाले हैं। एडम ने 24 फीट की एक साइकिल का निर्माण किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

    अपने इस कारनामे को लेकर एडम ने कहा कि, उन्हें ऐसे ही अलग चीजें बनाना और उनका आविष्कार करना बहुत पसंद है। एडम ने कहा कि उन्होंने साइकिल बनाने को एक चैलेंज की तरह लिया था। इसलिए उन्होंने सबसे बड़ी साइकिल बनाने का और फिर उसे चलाने का फैसला किया। इस साइकिल को बनाने में एडम को लगभग 1 महीने का समय लगा। वहीं, इस साइकिल को चलने लायक बनाने के लिए एडम को 3 हफ्ते का समय लगा। एडम ने आगे बताया कि उन्होंने यह साइकिल रीसाइकल किए हुए सामानों से बनाई है।

    अब सोशल मीडिया पर एडम के इस अद्भुत अविष्कार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि साइकिल का डिजाइन क्रिसमस ट्री की तरह है।