प्रेग्नेंट महिला ने किया शानदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने खूब किया पसंद

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं। सोशल मीडिया पर रोजाना कई सारे वीडियो अपलोड किये जाते है। इनमे से ज्यादातर वीडियो यह डांस के ही रहते है। लेकिन आज हम जिस डांस के बारे में बात कर रहे है वो वाकई में बहुत खास है। बता दें कि इन दिनों एक गर्भवती महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है, इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया के कई अलग-अलग प्लेटफार्म पर लाखों लोगों ने देखा है। 

    गर्भवती महिला का जबरदस्त 

    आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो चंद सेकंड का है। लेकिन यह बहुत दिल छूने वाला है। आपको बता दें कि एक गर्भवती महिला सजी संवरी नजर आ रही है और बैकग्राउंड में श्रीलंका की सिंगर योहानी दिलोका डिसिल्वा का फेमस गाना मणिके मांगे हिथे (Manike Mage Hithe) यह गाना बज रहा है। 

    लास्ट स्टेप ने मचाया धमाल 

    आप इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि जैसे ही गाना बजता है वैसे ही गर्भवती महिला कैमरे के पास जाती है और नाचने लगती है। इसके बड़ा आप वीडियो के फ्रेम में देख सकते है कि यह गर्भवती महिला कितना जबरदस्त डांस करती है। यह एक ऐसा वीडियो है जिसे आपको बार-बार देखने का मन करेगा। इस वायरल वीडियो में गर्भवती महिला लास्ट में जो डांस स्टेप करती  है वह बहुत लाजवाब है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Krishna Madhuri | Vasapitta (@madhurikrishnaoffl)

     

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

    दरअसल डांस के इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर madhurikrishnaoffl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2.59 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया में वायरल हो चुके इस वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।