ये है विश्व का सबसे ज्यादा बिकने वाला खिलौना, जानें इससे जुड़ें कुछ रोचक तथ्य

    Loading

    नई दिल्ली: खिलौनों से बच्चों का नाता बहुत खास होता है, जिस घर में बच्चे हो और वहां खिलौने ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। हर घर में खिलोने होते है, कुछ खिलौने तो ऐसे होते है, बड़े भी खेलते है। लेकिन आअज हम आपको बता दें कि एक ऐसा भी खिलौना है जो भारत-अमेरिका समेत कई देशों में खेला जाता है, वो भी छोटे ही नहीं बल्कि बड़े भी इसे खेलते है, ये खिलौना दुनिया में सबसे ज्यादा बिका जाता है, उसका नाम है रुबिक क्यू। तो चलिए जानते है इस खिलौने से जुड़ी कुछ खास बातें, जिसके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे… 

    दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाला खिलौना 

     इस बारे में आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रुबिक क्यूब यह खिलौना दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले आइटमों में शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि साथ में हम आपको यह भी बता दें कि इस लिस्ट में आईफोन आदि का नाम भी शामिल है, लेकिन खिलौनों में इसका नाम शामिल है। जी हां रुबिक क्यू कई विदेशी वेबसाइट में इसे सबसे ज्यादा बिके गए सामानों में शामिल किया गया है।

     

    जानें क्यों खास है रुबिक क्यूब

    Cubelelo वेबसाइट के अनुसार, इसमें दिमाग का इतना खेल है कि रुबिक बनाने वाले Ernő Rubik को भी इसे बनाने के बाद सॉल्व करने में लंबा वक्त लगा था। वहीं आपको बता दें कि दुनिया में एक सबसे महंगा क्यूब भी है, जिसकी कीमत 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह सोने और कई डायमंड की मदद से बना हुआ है। वाकई में यह बहुत सुंदर है। 

    इसने किया था रूबिक क्यूब 1 सेकंड में सॉल्व 

    इस बात को जानकर आप बेहद दंग रह जायेंगे, लेकिन आपको बता दें कि एक बार इस क्यूब को एक सेकेंड में सॉल्व कर दिया गया था और ये खास काम किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक रोबोट ने इसे सॉल्व किया था। इसे फिर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। क्यूब को सॉल्व करना कुछ आसान काम नहीं है, अच्छे-अच्छे लोग इसमें अपना दिमाग लगा कर थक जाते है।  

    13 साल के बच्चे किया आसान 

    आपको बता दें कि पहले इसे सॉल्व करना काफी मुश्किल काम था। लेकिन, साल 1981 में 13 साल के बच्चे ना सिर्फ इसे सॉल्व कर दिया बल्कि इसकी पहली गाइड भी बना दी थी। जिससे काफी लोगों ने इसे सॉल्व करना सीख लिया। अब कई ऐसे भी लोग है जो बेहद आसानी से इसे सुलझा लेते है।