(Image-Twitter-@Knowledgetalks7)
(Image-Twitter-@Knowledgetalks7)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसी चीजें है जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं होती, जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते है, आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खबर लाएं है जो शायद आपको न पता हों। जी हां अक्सर आपने किसी पशु या पक्षी को अंडे देते हुए कई बार देखा होगा लेकिन अगर हम आपको कहें की पत्थर भी अंडे देता है, तो क्या आपको यकीन होगा? जी नहीं न? लेकिन ऐसा वास्तव में होता है, जिसे जानकर हर कोई दंग है। 

    पत्थर देता है अंडे 

    आपको बता दें कि चीन में एक चट्टान है, जहां पर यह अद्भुत घटना देखने को मिलती है। बता दें कि चीन के कुलू गांव में स्थित यह चट्टान हर 30 साल बाद अंडे देता है। यह ऐसे ही अंडे आम होते हैं, जैसे किसी जीव के अंडे होते हैं, लेकिन यह नजारा देखने में वाकई बेहद दुर्लभ है। आइए जानते है इस अनोखी चट्टान के बारे में..  

    30 साल बाद अलग होते है अंडे

    दरअसल हम जिस चट्टान की बात कर रहे है उसकी ऊंचाई 19 फीट और लंबाई लगभग 65 फीट है। इस चट्टान का नाम चन-दन है। जो दिखने में बिल्कुल आम चट्टान की ही तरह है। इसका रंग काला है और इसे नजदीक से देखने पर इस पर कुछ उभरी हुई सतहें नजर आती हैं। इन उभरी हुई सतहों को ही अंडा कहा जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 30 साल के बाद यह अंडे चट्टान से खुद ही अलग हो जाते हैं। यह देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

     

    अंडों से खुलती है किस्मत 

    आपको जानकर आश्चर्य होगा कि काले रंग के इन अंडों की सतह बेहद ठंडी होती है। यह सामान्य अंडों की तुलना में काफी बड़े आकार के होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां के लोग इस अंडे को सौभाग्य के प्रतीक के रूप में मानते हैं। ज्यादातर लोग यहां आकर चट्टान को अंडे देते देखना चाहते हैं। माना जाता है कि इससे किस्मत का दरवाजा खुलता है। बता दें कि यह चट्टान एक गुफा में स्थित है। इसमें आकर लोग अपने भाग्य का तारा चमकाने की कोशिश करते हैं। इन अंडों को पाना बहुत शुभ माना जाता है। 

     

    विशेषज्ञ भी हुए फ़ैल 

    इस अद्भुत और अनोखी घटना के बारे में बताया जाता है कि लोग यहां से अंडे चुराने की भी कोशिश करते हैं। माना जाता है कि जिसके पास भी इस चट्टान का अंडा चला जाता है, उसके ढेर सारी धन-संपत्ति मिलती है। इसके साथ ही उसका भाग्य भी चमक उठता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंडों की चोरी देखते हुए यहां 70 से ज्यादा अंडों को संरक्षित कर लिया गया है। विशेषज्ञों इसके रहस्य को आज भी सुलझा नहीं पाए हैं। उन्हें अभी तक पता नहीं चल पाया है कि चट्टान अंडों को कैसे उत्पन्न कर रही है। लेकिन इसे लेकर लोगों में बहुत जिग्ज्ञासा देखने को मिलती है।