(Image-Facebook)
(Image-Facebook)

    Loading

    नई दिल्ली: जहां तक हमने देखा है कि आमतौर पर कसाई का काम ज्यादातर पुरुष ही करते हैं, लेकिन एड्रिन इर ट्रीबी (Adrienne Eiser Treeby) नाम की यह एक ऐसी महिला है जो, कसाई का काम करती है, और उन्हें जानवरों को काटने से कोई परहेज नहीं है। उन्हें मांस की गंध (Woman Loves Meat Smell) इतनी ज्यादा पसंद है कि वो इसे परफ्यूम के तौर पर रोज़ाना थोड़ा-थोड़ा इस्तेमाल करना चाहती हैं, जी हां चौंक गए ना? लेकिन यह सच है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

    बता दें कि यह अजीबोगरीब शौक रखने वाली महिला दक्षिणी लंदन के बर्मान्डसे की रहने वाली है। एड्रिन पहले प्रोफेशनल तौर पर शेफ का काम करती थीं, लेकिन उन्हें बाद में कसाई का काम इतना अच्छा लगा कि उन्होंने अपना पुराना पेशा छोड़ दिया। 38 साल की एड्रिन को मांस को साफ करने और उसे काटने की कला इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे ही अपना नया करियर बना लिया, और इस काम को बड़े रुची के साथ करती है। 

    महिला को पसंद है कसाई का काम 

    दरअसल एड्रिन मूल रूप से कनाडा की हैं और उन्होंने 3 महिलाओं के साथ मिलकर मीट क्योरिंग (Meat Curing and Cutting Art) और कटिंग का बिजनेस शुरू किया। इसमें से एक महिला आयरलैंड, एक नॉर्थ और खुद वो लंदन में काम करती हैं। एड्रिन का कहना है कि वो पिछले 8 साल से यही कर रही हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें पुराने होते मांस की गंध किसी परफ्यूम जितनी पसंद है, जिसे वो शरीर पर लगाना चाहेंगी। उन्होंने साल 2014 में Crown & Queue Meats नाम की अपनी कंपनी भी शुरू की, जिसमें मीट के अलावा कुछ ट्रेडिशनल रेसिपीज भी बेची जाती हैं। इस महिला को मांस की खुशबू बहुत पसंद है। 

    जानवरों को बड़े प्यार से पालती है महिला..

    Mirror की रिपोर्ट के मुताबिक एड्रिन ने सालों पहले कुछ पिग्स पाले थे, जिनसे वो ढेर सारी बातें करना पसंद करती थीं। एड्रिन बेहद अजीब बात बताते हुए कहती हैं कि उनका आखिरी लक्ष्य उन्हें पता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जानवरों को प्यार से न ट्रीट किया जाए या फिर उनका ध्यान न रखा जाए। दिलचस्प बात ये भी है कि मीट का बिजनेस करने वाली एड्रिन खुद न तो ज्यादा मांस खाती हैं, न ही अपने परिवार को खिलाती। उनके कुछ वेजिटेरियन दोस्त भी हैं, जो उनके इस बिजनेस में उनकी मदद करते हैं। हालांकि इस महिला को मांस पसंद है पर वह जानवरों को प्यार भी देती है।