नई दिल्ली: हम सब जानते है सांप कोई पालतू जानवर नहीं है। सांप का नाम सुनते ही हम कांप जाते है। ऐसे में मान लीजिये आपके गोद में एक खतरनाक सांप आकर बैठा है तो आपका कैसा हाल होगा। जी हां आज हम ऐसे ही एक खतरनाक वीडियो की बात कर रहे है जिसमे एक शख्स के जान की बाजी लगी हुई है क्योंकि उसके गोद में कोई मामूली सा कीड़ा नहीं बल्कि खतरनाक सांप बैठा है। इसके बाद जो होता है वाकई में बहुत चौकाने वाला है। आईये जानते है…
समझदारी से बचाई खुद की जान
दरअसल इस शख्स ने इतने समझदारी से उस परिस्थिति को संभाला की सब उसकी तारीफ कर रहे है। सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें साफ दिख रहा है कि कैसे सांप शख्स की गोद में आकर बैठ जाता है। ऐसे में कोई दूसरा होता तो सदमे के मारे बेहोश हो जाता यान फिर छिनक उठता लेकिन सांप को अपनी गोद में देख शख्स बिलकुल भी नहीं हिलता।
लेकिन आखिर में वो एक लकड़ी से सांप को टच करता है, तब जाकर सांप एक साइड हो जाता है। इसी दौरान मौका पाकर शख्स तुरंत खड़ा होकर अपनी जान बचा लेता है। ये वीडियो देखने के बाद आपको भी समझ आ जाएगा कि जरा सी लापरवाही से शख्स की जान पर बन सकती थी। मगर शुक्र इस बात का रहा है कि उसने समझदारी दिखाते हुए खुद को बचा लिया।
OMFG!!! Thought everyone should see this. pic.twitter.com/nNKl3bdsrC
— Jamie Gnuman197… (@Jamie24272184) November 2, 2021
लोगों ने किए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस विडियो (Video) को @Jamie24272184 ने शेयर किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि ”ये बेहद ही डरावना वीडियो है।” वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि ”अक्सर आप इतने खुशकिस्मत नहीं होते कि सांप के हमले से बच जाए।” जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ”शुक्र इस बात का रहा कि वीडियो में दिख रहा शख्स किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ।”