बीच सड़क पर गाड़ी हुई खराब, रोने लगी दुल्हन, फिर जो हुआ देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : शादी यह हर एक के जीवन का सबसे अहम पल होता है। एक दिन के शादी के लिए हम सब कई दिनों से तैयारियां करते है। हमेशा दूल्हा दुल्हन सोचते है की सब अच्छे से निपट जाएं, लेकिन अंत में कुछ ना कुछ ऐसा हो ही जाता है जो हम नहीं चाहते। जी हां आज हम जिस शादी की बात कर रहे है उसमे दुल्हन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 

    दरअसल शादी के लिए दुल्हन विवाह स्थल जा रही थी तभी बीच सड़क में दुल्हन की गाड़ी खराब हो जाती है। इसके बाद दुल्हन बेहद रोने लगती है।  को देखकर पुलिस वहां जाती है और दुल्हन की मदद करते है। 

     

    दुल्हन इंग्लैंड की रहने वाली है। इस खूबसूरत दुल्हन का नाम Lydia Fletcher है। आपको बता दें कि कोरोना के कारण लगातार दो बार उनकी शादी टल गई थी। ऐसे में दुल्हन यह शादी का मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती थी। मगर गाडी खराब होने के कारण दुल्हन भाउक हो गई कि कई शादी और ना टल जाएं। 

     

    ट्रैफिक पुलिस ने की मदद 

    इस छोटी सी घटना को वेल्स नॉर्थ एंड मिड के ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है इस ट्वीट और पोस्ट को देखकर लोग बहुत इमोशनल हो रहे है। रोते हुए दुल्हन को देखकर पुलिस ने अपनी गाड़ी रोकी और दुल्हन को लिफ्ट दी। पुलिस ने दुल्हन को विवाह स्थल पर समय पर पहुंचाया। आपको बता दें की इस ट्विटर पोस्ट से सभी यूजर्स पुलिस का धन्यवाद कर रहे है।  यह खबर 28 अगस्त की है लेकिन अभी बहुत वायरल हो रही है।