(Image-Social Media)
(Image-Social Media)

    Loading

    नई दिल्ली: एक आम इंसान के जीवन में कई बार ऐसा वक्त आता है, जब उसे बैंक या फिर किसी और से कर्ज लेना पड़ता है। ऐसे में कई बार ऐसे भी कहा जाता है कि कर्ज इंसान को जीते जी मार देता है। क्योंकि जब कसी इंसान पर कर्ज होता है तो उसके रातों की नींद उड़ जाती है, कई बार तो इस कर्ज का टेंशन इतना ज्यादा होता है कि इंसान अपनी जिंदगी ख़ुशी से जीना भूल जाता है, कई बार तो यह भी डर मन में रहता है कि अगर कर्ज के पैसे मांगने लोग घर पर आ धमके तो? यह खौफ इंसान को जीने नहीं देता इस बीच  कर्ज को लेकर इंडोनेशिया (Indonesia) एक ऐसी खबर सामने आई है जो बेहद चौंकाने वाली है। आइये जानते है क्या है पूरी खबर… 

    कर्ज से बचने के लिए रचा ‘यह’ ढोंग 

    जी हां आपको बता दें कि कर्ज के बोझ से बचने के लिए इंडोनेशिया की रहने वाली एक महिला ने ऐसी साजिश रची कि जिसने इस बारे में जाना उसके होश उड़ गए। आपको जानकर हैरानी होंगी कि इस महिला ने कर्ज के बोझ तले खुद की ही लाश बिछा दी और दुनिया को इसकी जानकारी दे दी। इसमें सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि महिला ने खुद की जान ली ही नहीं उसने मरने का ऐसा ढोंग रचा कि हर किसी को यकीन करना पड़ गया। आपको बता दें कि  इस शातिर महिला का नाम लिज़ा डेवी (Lisa Davy) है। इस महिला ने फेसबुक पर अपनी मरी हुई तस्वीरें पोस्ट की, जिसके बाद सभी को यकीन हो गया कि वह अब इस दुनिया से अलविदा हो चली है।

     

    22 हजार कर्ज नहीं चुका पाई महिला तो..

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडोनेशिया की रहने वाली लिज़ा के ऊपर मात्र 22 हजार रुपये का कर्ज था। हुआ यह कि वह लंबे समय से कई  प्रयासों के बाद भी कर्ज के पैसे चुका नहीं पा रही थी। जब उसे यकीन हो गया कि वह कर्ज की राशि नहीं चुका सकती तो उसके शैतानी दिमाग का इस्तेमाल किया और ऐसी साजिश रची की दुनिया भी दंग रह गई। हैरानी की  बात यह भी है कि उसने बेटे को भी अपने प्लान का हिस्सा बना लिया। लिज़ा ने नाक में रुई डाल कर लाश जैसी तस्वीरें क्लिक करवा लीं। यहां तक कि मरी हुई लिज़ा की तस्वीरें फेसबुक पर भी पोस्ट कर दी गई। ताकि कर्ज देने वालों को यकीन हो जाए कि उधार लेने वाली अब जा चुकी है, और इस तरह लीजा कर्ज से अपना छुटकारा करवाना चाहती थी। 

    ऐसे हुआ साजिश का पर्दाफाश 

    ऐसे में जिस महिला से लिज़ा ने उधार की राशि ली थी वह भी एक पल के लिए विश्वास कर बैठी कि उधार लेने वाली महिला मर चुकी है। लेकिन उसे बहुत सी बातें अजीब लगने लगीं तो वह चुप नहीं बैठी। ऐसे में इस मामले को लेकर जांच पड़ताल के बाद महिला ने लिज़ा के बेटे को पकड़ लिया। जिसके बाद लिज़ा के बेटे ने मां की सारी पोल खोल कर रख दी, लेकिन महिला कर्ज की राशि बिना चुकाए रफ्फू चक्कर हो गई। फ़िलहाल यह मामला दुनिया को काफी चौंका रहा है।