Insect Chaat
Photo - Foodie insane Instagram

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने तरह-तरह के वीडियो को वायरल होते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी को कीड़े-मकौड़े फ्राई करके चाट (insect chaat) बनाने का वीडियो देखा है? शायद नहीं। आपको तो ये सुनकर भी यकीन नहीं हो रहा होगा कि आखिर ऐसा चाट खाता कौन होगा। मगर इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे बहुत ही चटपटे और स्वादिष्ट तरीके से बनाया गया है।  

    दरअसल, वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की के सामने कई प्रकार के कीड़े मकोड़े रखे गए हैं। जिसके बाद वो बारी-बारी से एक बाउल में कीड़े-मकौड़े को लेती है। फिर लड़की गरमा गरम तेल में उन कीड़ों को तलने के लिए डाल देती है। लड़की का प्रॉसेस अभी यहीं नहीं खत्म होता। बल्कि फ्राई करने के बाद वो तले हुए कीड़े को बाहर निकाल लेती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Foodie insane (@foodieinsan02)

    उसके बाद उसे एक कटोरी में डालकर उसके ऊपर मसाले छिड़ककर उसे मिलाती है। मसालों को मिलाने के बाद उसे एक पॉलिथीन के अंदर भरकर उसे पैक करके अपने कस्टमर को देती है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो देखने के बाद लोगों के तो होश ही उड़ गए तो वहीं जिन लोगों को यह पसंद होता है उन्हें ये रेसिपी कमाल की लगी।