(Valley of Death)
(Valley of Death)

    Loading

    नई दिल्ली: पूरा विश्व रहस्यों से भरा पड़ा है। इस रहस्यमयी दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है। दुनिया में कई जगहें ऐसी है जो अपने भीतर कई रहस्यों को समाये हुए है, आज भी कुछ स्थल ऐसे है जो एक पहेली ही है , जिसे दुनिया के बड़े-बड़े खोजकर्ता भी नहीं सुलझा पाए है। ऐसी ही होश उडा देने वाली जगह रूस में भी है। बता दें कि इस जगह को ‘वेली ऑफ़ डेथ’ (Valley of Death) कहा जाता है। हाल ही में इस रहस्यमयी जगह की तस्वीरें दुनिया के सामने आयी है। आइए जानते है दुनिया के इस रहस्यमयी डेथ वैली के बारे में….   

    खतरनाक है ये जगह 

    आपको बता दें कि इस जगह के बारे में ऐसा बताया जाता है कि यहां कई रहस्यमयी मौतें हो चुकी हैं। कहते हैं कि जो भी इस घाटी में जाता है वह जिंदा बाहर नहीं आता।  जी हां जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन बता दें कि वैली ऑफ डेथ के नाम से मशहूर इस जगह पर कई लोगों की मौतें हो चुकी है। यह डरावनी और पहेलियों से भरी जगह रूस के ईस्ट में स्थित है।

    जानवरों का कब्रगाह

    ज्वालामुखी के केंद्र इस जगह के ऊपर बिछी सफेद बर्फ की चादर देखने में बहुत सुंदर लगती है लेकिन यह जगह है बहुत खतरनाक।  इतना ही नहीं बल्कि इस जगह को जानवरों का कब्रगाह कहा जाता है, लेकिन इंसानों के लिए भी ये उतना ही खतरनाक है।  यहां जाने के लिए लोग बहुत कतराते है, क्यों की यहां जो जाता है वह वापस लौट कर नहीं आता।

    इंसानों को जाने पर है पाबंदी 

    इस खतरनाक जगह के बारे में आपको बता दें कि रूसी सरकार ने इस जगह पर इंसानों की एंट्री पर बैन लगा रखा है। कहा जाता है कि जब इस जगह पर बर्फ पिघलती है, तब यहां कई तरह के जानवर शिकार पर निकलते हैं। हालांकि ये शिकारी जानवर जल्द मौत के मुंह में समा जाते हैं। अब तक इस राज का पता नहीं चल पाया है कि ये कैसे मरते हैं। बता दें कि अधिक ठंड की वजह से जानवरों की लाश यहां प्रिजर्व हो जाती है। हैरानी वाली बात यह है कि  इन मृत जानवरों की बॉडी पर चोट के निशान भी नहीं होते हैं। 

    जानें क्या है कहानी

    जैसा की हम जनते है ऐसे खतरनाक और रहस्यमई जगहों के बारे में कई तरह की कहानियां प्रसिद्ध होती है। ठीक उसी तरह इस जगह के बारे में कई किस्से और कहानियां प्रचलित हैं। जी हा इस जगह के बारे में कहा जाता है कि बीसवीं सदी से पहले यह जगह लोगों की नजरों से दूर थी। कहा जाता है कि 1930 में दो शिकारी इस जगह पर सबसे पहले गए थे। वहां उन्हें कई जानवरों की लाश दिखाई दी। इसके कुछ देर बात दोनों के ही सिर में भीषण दर्द होने लगा। इस पर दोनों शिकार तुरंत वहां से भाग गए। नीचे उतरकर शिकारियों ने इस जगह की जानकारी बाकि लोगों को दी।

    अब तक हुई इतने लोगों की मौत.. 

    इस जगह के बारे में बताया जाता है कि अब तक इस घाटी में करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्वालामुखी से निकलने वाले खतरनाक धुएं की वजह से जानवरों और इंसानों की मौत हो जाती है। हालांकि, अभी तक इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। वहीं रूस इस जगह के बारे में किसी से बातचीत नहीं करता। इसे पूरी तरह सीक्रेट रखे हुए है। हाल ही में इस जगह की तस्वीरें सामने आयी है।