Screengrab from Posted Video
Screengrab from Posted Video

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट (Raipur Airport) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैवल्स में काम करने वाली लड़कियों की गुंडागर्दी देखी जा सकती है। इस वीडियो में लकड़ियां एक शख्स की जमकर पिटाई (Girls Beat Man) करते हुए नज़र आ रही हैं। 

    दरअसल, रविवार की शाम कुछ लड़कियों ने रायपुर के एयरपोर्ट पर एक शख्स को बहुत पीटा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स टैक्सी ड्राइवर है, जो काम के बदले अपने पैसे मांगने आया था। लेकिन, फिर इन लड़कियों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां शख्स को जमकर लात-घूसों से पीट रही हैं। शख्स का आरोप है कि लड़कियों ने उसे बेल्ट से भी पीटा है। इतना ही नहीं इन लड़कियों ने शख्स पर मिर्च स्प्रे भी किया था। साथ ही लड़कियों ने शख्स को मारते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। शख्स का नाम दिनेश गुप्ता बताया जा रहा है। दिनेश गुप्ता ने लड़कियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।  

    पुलिस ने बताया कि दिनेश गुप्ता के साथ मारपीट करने वाली लड़कियां राहुल ट्रैवेल्स में काम करती हैं। दिनेश गुप्ता भी पहले उसी ट्रैवेल्स में काम करता था, जिसके बाद उसने डेढ़ महीने पहले ही वहां से काम छोड़ दिया था। दिनेश का कहना है कि वह रविवार को ट्रैवेल्स में अपने बकाया पैसे का हिसाब करने गया था। लेकिन, फिर लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि, ट्रैवल संचालक का नंबर मांगने को लेकर विवाद हुआ था।

    पुलिस के मुताबिक, ज्यादा विवाद होने पर सोनम, प्रीति, पूजा नाम की लड़कियों समेत अन्य लड़कियों ने दिनेश गुप्ता के साथ पहले गाली-गलौज की। फिर उसे थप्पड़ और बेल्ट से पीटने लगीं। दिनेश गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि, इन लड़कियों में से एक ने दिनेश ने मिर्च का स्प्रे निकालकर उसके मुंह पर छिड़क दिया, जिसके बाद उसे आंखों में जलन हुई और उसे दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद भी वह लड़कियां दिनेश को पीटती रहीं। फ़िलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही हैं।