Photo - Twitter/@navalkant
Photo - Twitter/@navalkant

    Loading

    मुंबई : सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसी वीडियोज वायरल होती रहती हैं जो हमारे दिल को छू जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। जिसमें कुछ महिलाएं ‘धोखा दे गई जवानी’ गाने को जाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि ये गाना किसी फिल्म का नहीं है। 

    बल्कि यह गाना बेहद ही खूबसूरत महिलाओं (Women) द्वारा तैयार किया गया है। गाना सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगें और न ही आप इस वीडियो को पूरा देखने से खुद को रोक पाएंगे। आप इस वीडियो को लगातार देखते रहेगें। वीडियो आपको बेहद पसंद भी आएगा। 

    महिलाओं ने एक साथ गाया धोखा दे गई जवानी 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में महिलाओं ने बड़ा ही प्यारा गाना बेहद ही खूबसूरती से गाया है। महिलाओं ने गाया ‘पहला बुढ़ापा मेरे बालों में आया डाई ने जान बचाई रे….धोखा दे गई जवानी। दूजा बुढ़ापा मेरी आंखो में आया, लेजर ने जान बचाई रे धोखा दे गई जवानी…तीजा बुढ़ापा मेरे चेहरे पर आया… ऐसे ही गाते हुए आखिरी में महिलाएं गाती हुई नजर आईं कि छठवां बुढ़ापा मेरे हसबैंड पर आया, गर्लफ्रेंड ने जान बचाई रे धोखा दे गई जवानी… कुछ इस तरह से महिलाओं ने इस गाने को गाया।

    गौरतलब है कि इस वीडियो को अब तक 56 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 1 हजार 400 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। यूजर भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।