मुंबई : बाज(eagle) पक्षी की ताकत का अंदाजा लगाना हो तो इस वायरल वीडिओ (viral video) को देखना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक बाज और कौवे की लड़ाई का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर आप दंग रह जाएंगे, कि एक बाज इतना ताकतवर हो सकता है कि वह कौवे को मौत के घाट उतार दे। यह वायरल वीडियो तकरीबन 1.30 मिनट का है, जिसमें दो पक्षी गुत्थम-गुत्था हैं। उनमें से एक बाज है तो दूसरा कौआ। बाज, कौवे पर हावी है और अपने पंजों से उसकी गर्दन को दबाया है। कुछ सेकंड्स बाद ही कौवे की गर्दन से खून बहने लगता है।
Video को 3 मिलियन मिले व्यूज
इस वीडियो को ट्विटर(Twitter) यूजर @TerrifyingNatur ने पोस्ट किया है। उसने लिखा है Hawk kills a crow यानी बाज ने एक कौवे को जान से मार दिया। अब तक इस वीडियो को करीब 3 मिलियन व्यूज मिले हैं। 24 हजार से ज्यादा लाइक्स और तीन हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं। इसके आलावा सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है।
Hawk kills a crow 😲 pic.twitter.com/opucD8oqkF
— Terrifying Nature (@TerrifyingNatur) May 23, 2023
गला घोंट कर बाज ने मार डाला
कुछ यूजर्स ने लिखा कि बाज ने तो कौवे को पलभर में निपटा दिया, तो कुछ ने कहा कि यकीन नहीं होता बाज इतने शक्तिशाली होते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि गला घोंट के मार दिया कौवे को। जबकि अन्य ने लिखा कि बाज से पंगा नहीं लेना चाहिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या मानना है? कमेंट में बताइए।