viral-video baby-elephant-save-man-from-drowning-viral-video

    Loading

    नयी दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते है, जिसे देख लोग भावुक हो जाते है। तो कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा शख्स को बचाने के लिए नदी में दौड़ लगाता है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @MorissaSchwartz अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक हाथी (Baby Elephant) का बच्चा शख्स को बचाने के लिए नदी में दौड़ लगाता है। इसके बाद वह उस शख्स को डूबने से बचा लेता है।

    वीडियो में देख सकते हैं कि, एक शख्स नदी की तेज धार में बहता, हाथ-पैर मारता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ हाथियों का एक झुंड चौकन्ना हो जाता है। तभी हाथी का एक बच्चा दौड़ते हुए शख्स को बचाने के लिए नदी में चला जाता है और उसे अपनी सूंड से उसे पकड़ लेता है।हाथी का बच्चा शख्स को अपनी सूंड में शख्स को फंसा लेता है। इसके बाद फिर हाथी का बच्चा अपने पैर के बीच शख्स को सुरक्षित रखकर किनारे तक छोड़ देता है।

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंसान इतने किस्मत वाले हैं क्योंकि उनके बुरे बरताव के बावजूद भी जानवर उनके पास रहते हैं और उनकी मदद करते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कहा कि जानवरों को थोड़ा सा प्यार दिखाने से वो बिना शर्त के आपसे प्यार करने लगते हैं।