viral video lion-attack-on-giraffe-then-what-happened-next-lion-and-giraffe-fight-video-goes-viral

अब सोशल मीडिया पर जिराफ (Giraffe) और शेरों (Lion) के झुंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    Loading

    नयी दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animal) के वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) होते रहते है। कुछ वीडियो तो इतने अच्छे होते है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर जिराफ (Giraffe) और शेरों (Lion) के झुंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शेरों का एक बड़ा झुंड जिराफ को अकेला समझ कर उस पर हमला (Lions Attack on Giraffe) कर देते हैं। लेकिन, उनकी यही गलती उनपर भारी पड़ जाती है। 

    सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर wildlife_stories_ नाम के पेज से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, शेरों का झुंड एक जिराफ को अकेला और कमजोर समझकर उसपर पीछे से हमला कर देता है। लेकिन, जिराफ भी शेरों के इस झुंड को ऐसा सबक सिखाता है, जो शायद वो कभी भूल न पाएं। वीडियो में देख सकते हैं कि, जैसे ही शेरों का झुंड एक- एक करके जिराफ पर हमला करता है, वैसे ही जिराफ उनको लात मारते हुए उछालकर दुर फेंक देता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Wildlife Stories (@wildlife_stories_)

    कई सारे शेरों के एक साथ हमला करने के बाद भी जिराफ घबराता नहीं। वह सभी शेरों से बदला लेता है। वीडियो में देख सकते हैं कि, शेरों का झुंड लगातर जिराफ पर हमला करने की कोशिश करते हैं, वह उसकी पीठ पर सवार होने की कोशिश करते हैं और पैरों को काटकर और कमजोर करके उसे नीचे लाते हैं। लेकिन, जिराफ़ खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है और उनको दूर भगाता रहता है।

    सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “शक्तिशाली जिराफ।” वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।