watch video divyang-man-showed-amazing-stunts-with-the-help-of-crutches

अब सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग शख्स का हैरतअंगेज स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हैरतअंगेज स्टंट (Amazing Stunts) के वीडियो तेजी से वायरल होते रहते है। लोगों को भी यह वीडियो काफी पसंद आते हैं। कभी किसी युवा (Youth) का तो कभी किसी बुजुर्ग (Old Man) का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जाता है। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते है, जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग शख्स का हैरतअंगेज स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।  

    हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर parkour_extreme_youtube नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक दिव्यांग (Divyang) शख्स ऊंचाई पर से छलांग लगा रहा है।  इस दौरान शख्स हैरतअंगेज तरीके से अपने शरीर को हवा में उछालकर करतब दिखाते हुए जमीन पर आते ही शानदार अंदाज में बैलेंस बनता है। खास बात यह है कि, यह खतरनाक स्टंट करने वाला शख्स एक पैर से दिव्यांग है और स्टंट करने के दौरान उसके दोनों हाथ में सपोर्ट के लिए छड़ी देखी जा सकती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by David 🇬🇧 parkour #parkour (@parkour_extreme_youtube)

    वायरल वीडियो में देख सकते है कि, स्टंट के दौरान शख्स फुल कॉन्फिडेंस में छलांग लगाता है। इस दौरान शख्स को गिरने का डर नहीं लगता है। हवा में कलाबाजी दिखाने के बाद जमीन पर आते ही शख्स अपने एक पैर पर बैलेंस बनाते हुए खड़ा हो जाता है।

    अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इस शख्स का स्टंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग यह वीडियो देख हैरान रह गए है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।