अब सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड (Girlfriend Boyfriend Video) के विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख लोग हैरान रह जाए। कभी किसी का कोई स्टंट करते हुए नज़र आता है। तो कभी किसी का लड़ने का वीडियो वायरल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। अक्सर सार्वजनिक जगहों पर दो लोगों के बीच में झगड़ा होते हुए आपने कई बार देखा होगा। तब कई लोग इस झगड़े को रोकने के लिए बीच में आते है। लेकिन, बीच-बचाव करने वाला व्यक्ति अगर मारपीट शुरू कर दे तो ये हैरान करने वाली बात होती है।
अब सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड (Girlfriend Boyfriend Video) के विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बीच बचाव करने आए फूड डिलीवरी बॉय ने लड़की से मारपीट शुरू कर दी। बता दें कि, यह मामला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का है। जहां बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड (Girlfriend Boyfriend Video) लड़ाई कर रहे थे। तब वहां एक फूड डिलीवरी वाला बॉय (Food Delivery Boy) आया और उसे इस कपल को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, लड़की शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद फूड डिलीवरी बॉय ने लड़की को बीच सड़क पर ही थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
If You want to Get Respect, 1st Give Respect..
Give Respect, Take Respect..
Yaar tum Ladki ho to kuchh bhi kar Sakte Ho ??
We Are With #Swiggy Delivery Boy…#SwiggyDeliveryBoy…#Bhubaneswar #Odisha pic.twitter.com/NKsx1dX4fS
— The South Movies (@TheSouthMovies1) March 30, 2022
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, एक लड़की इंदिरा गांधी पार्क के पास अपने बॉयफ्रेंड को डांट रही थी और पीट रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस घटना को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। लड़की ने इस बात का विरोध करते हुए एक का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की। कुछ देर बाद फूड डिलीवरी बॉय पहुंचा। फूड डिलीवरी बॉय(Food Delivery Boy) को लड़की का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं लगा। उसने उसे शांत करने की कोशिश की। लेकिन, लड़की ने लीवरी बॉय को गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद फूड डिलीवरी बॉय ने गुस्से में आकर लड़की को थप्पड़ और घूंसे मारना शुरू कर दिया। करीब तीन-चार थप्पड़ मारने के बाद वहां मौजूद लोगों ने फूड डिलीवरी बॉय को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह मारता ही जाता है।
अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लड़की को पुलिस में शिकायत करने की सलाह भी दी है।