watch viral video man-throwing-gas-cylinder-into-the-truck-with-this-jugaad

अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो इतने डरावने होते है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाएं। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 

    हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @overtime नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का (Boy) बेहद अलग तरीके से ट्रक पर सिलेंडर (Gas Cylinder) चढ़ा रहा है। इस लड़के ने ट्रक पर सिलेंडर चढाने के लिए ऐसा  तरीका निकाला है,  जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। 

    इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देख सकते है कि, एक लड़का पहले सिलेंडर को हाथ से उठाता है। वहीं, उसके सामने सिलेंडर से भरा ट्रक खड़ा होता है। इसके बाद लड़का बड़े ही आराम से सिलेंडर को हवा में उछालता है और सीधे ट्रक पर सिलेंडर रख देता है। वो इस खतरनाक काम को इतने आराम से करता है कि उसको देखकर लगता है कि वो इस काम में बड़ा ही पुराना खिलाड़ी है। 

    अब सोशल मीडिया पर यह 17 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इस लड़के की जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग लड़के को सावधानी के साथ करने की सलाह दे रहे हैं।