watch viral video people Rescue operation lasted for 19 hours to save sperm whale

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो देख तो लोग अपना सिर पकड़ लेते है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक स्पर्म व्हेल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

    हाल ही में ट्विटर पर @dodo नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, कुछ लोग बड़ी से स्पर्म व्हेल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग स्पर्म व्हेल को रेस्क्यू करने के लिए अपनी जी जान लगा रहे है। लोग स्पर्म व्हेल पर पानी डालकर उसे बचाने की कोशिश कर रहे है। वहीं, लोगों की मेहनत रंग आती है। इतनी मेहनत करने के बाद लोग स्पर्म व्हेल को बचाने में सफल हो जाते हैं।

    इस वीडियो में स्पर्म व्हेल को रेस्क्यू करने का पूरा नज़ारा दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो में दिख रहा है कि, स्पर्म व्हेल को बचाने के बाद वह अगली सुबह समंदर की लहरों में दिखाई देती है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘लोग 19 घंटो से इस बड़ी से स्पर्म व्हेल को बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।’ वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना चीन की है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।