मुंबई : घर में अगर शादी फंक्शन (Wedding Function) हो तो चारों तरफ रौनक बनी हुई रहती है। लोग शादी से पहले ही तरह-तरह की तैयारियां शुरू कर देते हैं। डांस के बिना शादी फंक्शन सब कुछ अधूरा सा लगता है। जहां कुछ लोगों का डांस परफॉर्मेंस महफिल की जान बन जाती है, तो वहीं कुछ लोग ऐसा डांस करते हैं जिसे देख लोग दंग रह जाते हैं और उनका अपनी हंसी पर काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है।
हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़ा एक ऐसा डांस वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसे शायद अपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।
Girls :- yha jyade instruments nhi baj rhe hai dance nhi karungi
Meanwhile Boys :- pic.twitter.com/JN3DbHiGdl
— Ankit $8 (@imoriginalankit) December 6, 2022
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लोग अपने हाथ में किचन के बर्तन जैसे थाली, प्लेट आदि सामान लेकर शादी के शामियाने के अंदर अजीबोगरीब डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
साथ ही वीडियो में डीजे पर गाना भी बज रहा है। जिसकी बीट पर कुछ लड़के बर्तनतोड़ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डांस के दौरान लड़कों अपने हाथ में तरह-तरह बर्तन पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 17 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।