Representative Photo
Representative Photo

    Loading

    दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं, जो अपने अजीबोगरीब प्रथा (Weird Custom) के लिए काफी प्रसिद्ध है। आज हम एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की प्रथा अजीब तो है ही, साथ ही काफी क्रूर भी है। हम बात कर रहे हैं मध्य एशिया का एक देश किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की। यहां लड़कियों को किडनैप (Kidnap) करके उनका रेप (Rape) किया जाता है और फिर जबरदस्ती शादी कर ली जाती है। 

    इस देश में शादी के बाद लड़कियां को सेक्स स्लेव और घर-खेत के कामों के लिए मजबूर किया जाता है। अजीब बात ये है कि लड़की के घरवाले चाहकर भी अपनी बेटी को दुबारा अपना नहीं सकते हैं। Thomson Reuters Foundation की एक खबर के मुताबिक, इस देश में हर 5 में से 1 लड़की को शादी के लिए किडनैप किया जाता है। रोज 30 से ज्यादा शादियां होती हैं यानी हर 40 मिनट में एक लड़की को अगवा किया जाता है। 

    इस प्रथा का नाम है ‘आला काचू’ (Ala kachuu) यानी उठाओ और भाग जाओ है। United Nations Population Fund की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर मामलों में लड़की को अगवा कर उसका रेप किया जाता है। फिर उससे शादी की जाती है ताकि चाहकर भी उसका परिवार उसे अपना न सके। हालांकि साल 2013 में किर्गिस्तान में दुल्हनों का अपहरण और साल 2016 में बाल विवाह बैन हो चुका है। तत्कालीन राष्ट्रपति Almazbek Atambayev ने इसपर 10 साल की कैद तय की है। 

    यह सजा तह करने के बाद भी देश में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही संस्था Women’s Support Centre के आंकड़े बताते हैं कि हर साल लगभग 12 हजार लड़कियां शादी के लिए उठाई जाती हैं। इस देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब हैं। इसी वजह से जबरिया शादी की जाती है, ताकि दोनों तरफ का ही खर्च बच जाए। वहीं अगर लड़की शादी के लिए माना करती है तो उसे अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। साथ ही लड़की को पकड़कर उसके सिर पर जबर्दस्ती एक सफेद स्कार्फ बांध दिया जाता है, जिसका मतलब है कि लड़की शादी के लिए राजी हो गई है।