कहा जाता है की स्वस्थ शरीर (Healthy Body) बेहद ज़रूरी है। इसके लिए लोग व्यायाम (Yoga) करते हैं। वहीं आज का युवा फिट रहने के लिए जिम (GYM) जाना बेहद पसंद करता है। लेकिन, जिम करने का भी तरीका होता है। कुछ लोग बिना किसी एक्सपर्ट के निगरानी में इतना वेट उठा लेते हैं, जो उनके लिए हानिकारक साबित होता है। कुछ ऐसा ही मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है।
दरअसल, एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वह जिम में हादसे का शिकार हो गई और अपनी जान से हाथ धो बैठी। यह घटना मैक्सिको (Mexico) की है। जहां महिला ने जिम में वर्कआउट के दौरान जोश-जोश में ज्यादा वजन उठाने लगी, जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया। महिला ने 180 किलो वजनी Barbell के नीचे दबकर दम तोड़ दिया। यह घटना महिला की बेटी के सामने हुआ।
Mum’s attempt to lift 180kg barbell the weight of a gorilla ends in tragic deathhttps://t.co/OlsJtI2iHV pic.twitter.com/tq2Q3jId6X
— Daily Star (@dailystar) February 23, 2022
‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट की मानें तो महिला अपनी बेटी के साथ फिटनेस सेंटर (Fitness Center) यानी जिम जाती थी। जिम में महिला ने 180 किलो वजन (Barbell) उठाने का प्रयास किया, लेकिन फिर अचानक वह उसके नीचे गिर पड़ी। जैसे ही महिला नीचे गिरी 180 किलो का Barbell सीधे उसकी गर्दन पर जा गिरा। जिससे उसकी गर्दन दब गई और महिला ने चंद सेकेंड में ही दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि ये सबकुछ इतने जल्दी हुआ कि उसके पास खड़े लोग चाहकर भी महिला को बचा नहीं पाए। हादसे के बाद जिम में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान जा चुकी थी। यह हादसा 21 फरवरी को हुआ था, जो CCTV में कैद हो गया। हालांकि, महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट एक मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।