दुनिया का सबसे बड़ा momos, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : momos को भला कौन नहीं जानता। अब यह भारत के स्ट्रीट फूड्स में पॉपुलर हो गया है। देश के किसी भी सिटी में आप आसानी से सड़क पर मोमोज़ खा सकते है। अब ये एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड बन गया है, जिसे खाना सब लोग बहुत पसंद करते है। ऐसे में जो लोग इसे बेचते है उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है। ऐसे में अब मार्केट में अपनी नई और अलग छाप छोड़ने के लिए हर एक अपना कुछ अलग करना चाहता है… 

    ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मोमोज के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकार आप चौंक जायेंगे। अब तक तो आपने कई जगह कई सारे मोमोज खाएं होंगे लेकिन हम जिसकी बता कर रहे है वैसा मोमोज शायद आपने कभी नहीं खाया होगा। 

    2 किलो का मोमोज

    हम सब जानते है बदलते वक्त के साथ फूड मार्केट में भी बदलाव होते है। मार्केट में मोमोज की कई वैरायटी देखने को मिल जाते हैं। स्टीम मोमोज के अलावा, फ्राइड मोमोज, रोस्टेड मोमोज, तंदूरी मोमोज भी इन दिनों फेमस हो चुका है।

    चाइनीज फूड में भारत का देसी तड़का लगने पर यह और भी लजीज हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मोमोज के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में पहले आपने कभी नहीं सुना होगा। जी हां, क्या आपने कभी ‘बाहुबली मोमोज’ का टेस्ट किया है? बेहद कम लोगों को ही इस बारे में मालूम होगा। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Disha || Foodblogger/ Chef || (@whatafoodiegirl)

    ‘बाहुबली मोमोज’ की कीमत

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फूड ब्लॉगर ने 2 किलोग्राम वाला एक मोमोज का वीडियो शेयर किया है। इतने बड़े मोजोज देखने के बाद लोग हैरान रह गए। भारत में पहली बार गोल्ड मोमोज सामने आया है। इसमें कई तरह के वेजिटेबल्स ऐडऑन किए गए हैं।

    इस मोमोज की कीमत 1,299 रुपए बताई गई है। इसके साथ तीन तरह की चटनी और मोमोज दी जाती है। अगर आप इसे खाना चाहते है तो आपको मुंबई के मेसी अड्डा पर जाना होगा। इंस्टाग्राम पर इसे whatafoodiegirl नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस मोमोज को देखकर लोग बहुत हैरान है।