wardha corona

    Loading

    वर्धा. जिले में बुधवार को कोरोना का कहर टूट पड़ा. एक ही दिन में अब तक के सर्वाधिक 465 मरीज मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है़ साथ ही 1 बाधित की मौत दर्ज की गई़ इसमें वर्धा की 55 वर्षीय महिला का समावेश था. बढ़ते कोरोना के आंकड़ों ने प्रशासन की नींद उड़ाई है़ जिले में प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है़ अब तक कोरोना बाधितों का कुल आंकड़ा 20 हजार 56 पर पहुंचा है.

    बुधवार को 222 मरीजों ने कोरोना को मात दी़ अब तक कुल 18 हजार 426 कोरोनामुक्त हुए है़ वर्तमान में 1954 एक्टिव मरीजों पर उपचार शुरू है़ वहीं बुधवार को आइसोलेशन में भर्ती की संख्या 2521 बताई गई है़ जिले में मृतकों की कुल संख्या 476 पर पहुंच चुकी है़ बुधवार को सर्वाधिक मरीज वर्धा व हिंगनघाट में मिले है.

    वर्धा        174

    हिंगनघाट  100

    कारंजा घा.  52

    आर्वी       41

    समुद्रपुर    36

    देवली      30

    सेलू        22

    आष्टी      10

    कुल :     385