मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड, सोशल साईट पर खींचेगे सरकार का ध्यान

Loading

वर्धा. उमेद प्रकल्प अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को पुनर्नियुक्ती न देने का आदेश जारी किया गया़ साथ ही प्रकल्प के निजीकरण पर जोर दिये जाने के खिलाफ ठेका कर्मियो ने एल्गार पुकारा है़ इसके लिए सोमवार, 12 सितम्बर को राज्यव्यापी मोर्चा का आयोजन वर्धा में किया गया़ इसी बिच सभी महिला व पुरुष कर्मचारी मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजते हुए अपनी मांगे रखेगी़

दूसरी ओर उमेद अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारी ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल साईट पर मांगों को लेकर सरकार का ध्यान खींचेगी़ सोमवार की दोपहर 1 बजे बजाज चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक मूकमोर्चा निकाला जा रहा है़ इसमें जिलेभर से सैकडो कर्मचारी शामील होंगे़ 10 सितम्बर को जारी किया गया आदेश रद्द करें, कर्मियों की पुनर्नियुक्ती करें, उमेद के निजीकरण का विरोध करने यह मोर्चा है़ पुरे राज्यभरे से 30 हजार पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे को भेजे जाएंगे, ऐसी जानकारी कर्मचारियों ने दी़