wardha corona

    Loading

    वर्धा. जुलाई माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या रफ्तार से कम हुई है़  साथ ही मृत्यु न होने से प्रशासन व नागरिक राहत महसूस कर रहे है़ं  पिछले 11 दिनों में जिले में कोरोना से एक मौत हुई है़ वहीं 82 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे़  वहीं 78 नए संक्रमित मिले है़  वर्तमान में केवल 44 एक्टिव मरीज होने से शीघ्र ही जिला कारोनामुक्त होने की राह पर दिखाई दे रहा है़  बता दें कि पिछले डेढ़ वर्षों से देश व राज्य में कोरोना महामारी ने हाहाकार मचा रखा है़  पहली लहर के बाद दूसरी लहर ने भी काफी हानि पहुंचायी है. जिले में सैकड़ों नागरिकों ने अपनी जान गंवाई., जिससे सर्वत्र हड़कम्प मच गया था.  

    प्रतिबंधात्मक उपाय योजना से संक्रमण हुआ कम 

    स्वास्थ्य विभाग भी मृत्यु के तांडव को रोकने में असमर्थ दिखाई देने लगा. बेड, आक्सीजन के अभाव से अनेकों ने जान गंवाई़  फरवरी, मार्च, अप्रैल व मई माह में जिले में बड़ी मात्रा में मृत्यु दर्ज की गई़  संक्रमितों की संख्या भी रफ्तार से बढ़ गई थी़  कड़े निर्बंध व प्रतिबंधात्मक उपाय योजना के बाद जून माह में कोरोना का असर कम हुआ़  धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या भी कम होने लगी.  

    संक्रमितों के आंकड़े कम होने से मौत पर ब्रेक 

    जून के अंतिम दिनों में व जुलाई के शुरूआत में तेजी से संक्रमितों के आंकड़े कम होने के साथ ही मृत्यु पर ब्रेक लग गया़  पिछले 11 दिनों में 1 जुलाई को एक मृत्यु दर्ज की गई़  इसके बाद पिछले दस दिनों से जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई़  इन ग्यारह दिनों में 78 नए संक्रमित मिले है, जबकि 82 ने कोरोना को मात दी. 

    तीसरी लहर के खतरे से बेखौफ न रहे जनता

    भलेही कोरोना की दूसरी लहर का असर कम हो गया हो, किन्तु तीसरी लहर का संकट अभी भी मंडराता नजर आ रहा है़  इसलिए जनता बेखौफ ना रहे़  नियमित रूप से मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग व अन्य नियमों का पालन करना जरूरी है़  सभी नागरिकों से टीकाकरण करने का आह्वान स्वास्थ्य प्रशासन ने किया है. 

    दि.   मृत्यु  संक्रमित मुक्त

    01   01     09     02

    02   00    06     10

    03   00    06     08

    04   00    13     05

    05   00    04     15

    06   00    03     09

    07   00    12     15

    08   00    08     02

    09   00    05     05

    10   00    01     06 

    11   00    11     05

    ——————–

    कुल: 01     78       82