अमेरिका में Amazon के गोदाम में गोलीबारी में एक की मौत,दो घायल

Loading

जैकसनविले (अमेरिका). फ्लोरिडा में अमेजन के गोदाम में गोलीबारी में एक की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए। मीडिया की खबरों के अनुसार शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित अमेजन के गोदाम में गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर दो बजे हुई।

गोलीबारी में एक के मारे जाने की खबर है। वहीं अब तक संदिग्ध के पकड़े जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। जैकसनविले शेरिफ कार्यालय मामले की जांच कर रहा है। (एजेंसी)