america
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. अमेरिका (America) के ओक्लाहोमा (Okhlahoma) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के सेंट फ्रांसिस अस्पताल की नताली बिल्डिंग में बीते बुधवार को भयंकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस बाबत पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के अनुसार अमेरिका के ओक्लाहोमा के तुलसा स्थित एक अस्पताल परिसर में युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही हमलावर की भी इस फायरिंग मौत हो गई है। वहीं CNN की रिपोर्ट के मुताबिक,  तुलसा पुलिस को बुधवार को अचानक सूचना मिली की सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में बनी नताली मेडिकल बिल्डिंग में एक चिकित्सक के कार्यालय में एक शख्स राइफल लेकर खड़ा है। 

    इस बाबत सूचना मिलते ही पुलिस फौरन अपने एक्शन में आई और मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक फायरिंग कर चुका था। वैसे अभी शूटर की पहचान नहीं हुई है।शूटर ने गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली मारी है, ऐसा बताया जा रहा है। 

    वहीं पुलिस ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, उस संदिग्ध युवक के पास एक लंबी बंदूक और एक हैंडगन थी। हालांकि उसके हमला करने के पीछे क्या माशा थी, इसका पता नहीं चल सका है। उस शख्स ने गोलीबारी की घटना को हॉस्पिटल के सेकेंड फ्लोर पर ही अंजाम दिया। इधर मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को तुलसा में हुई गोलीबारी की जानकारी दे दी गई है। वहीं राष्ट्रपति लगातर होती इस तरह की गोलीबारी से काफी चिंतित हैं।