america-shootout
Pic : Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार अमेरिका (America) के कोलंबिया (Columbia) जिले की एक शॉपिंग मॉल में बीते शनिवार को भयंकर गोलीबारी (Shootout) हुई है। वहीं कोलंबिया पुलिस के मुताबिक, इस निर्मम गोलीबारी में 10 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल 8 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें 2 की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है।

    अब तक कोलंबिया  पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों के पास से ही बंदूक मिले हैं, लेकिन इनमें से केवल एक ने ही इस भयानक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल गोलीबारी करने वाले इस शख्स की पहचान की जा रही है। साथ ही उक्त शॉपिंग सेंटर को भी खाली करा लिया गया है।

    इस बाबत कोलंबिया के पुलिस प्रमुख विलियम होलब्रुक ने बताया कि यह घटना कोलंबियाना सेंटर मॉल के परिसर में हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि, गोलीबारी से 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं तीन हथियारबंद लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आगे उन्होंने भी बताया कि, फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि वास्तव में कितने लोगों ने हथियार चलाए हैं । उनके अनुसार पुलिस का मानना है कि गोलीबारी कोई आकस्मिक हमला नहीं था। उनका मानना है कि ये हथियारबंद तीन लोग एक-दूसरे को जानते थे और कुछ प्रकार के संघर्षों के परिणामस्वरूप गोलियां चलीं।