Fisherman Caught Crocodile
Photo Credit- Gerardo Benitez

    Loading

    अमेरिका :  मगरमच्छ (Crocodile) कितने खतरनाक होते हैं ये हम सभी जानते हैं। आम इंसान इसका शिकार करना तो दूर इसके छूने या इसके पास खड़े होने से पहले भी एक बार कतराएगा, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मछुआरे (Fisherman ) द्वारा मगरमच्छ के शिकार करने की खबर इस वक्त सुर्खियों में है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर शख्स ने इतने खरतनाक जानवर (Dangerous Animal) का शिकार किया कैसे?

    दरसअल, ये वाकया अमेरिका (America) के टेक्सास (Texas) का है। जहां एक मछुआरे ने एक विशाल और अजीबोगरीब दिखने वाले मगरमच्छ को पकड़ा है। बता दें, मछुआरे ने तीर का और एक धनुष का उपयोग करते हुए, टेक्सास के फाल्कन झील में इसका शिकार किया है। गौर करने वाली बात तो ये है कि ये मगरमच्छ हूबहू मछली की तरह दिखाई देता है। इस बात की जानकारी खुद मछुआरे के भाई Gerardo Benitez ने फेसबुक के माध्यम से दिया। फेसबुक पोस्ट के जरिए गेरार्डो बेनिटेज ने बताया कि उसके भाई एडगर ने फाल्कन झील से एक 7 फुट, 8 इंच का विशाल और बेहद ही अजीब दिखने वाले मगरमच्छ को पकड़ा और उसके बाद उसे मार दिया। 

    फेसबुक पोस्ट के तस्वीर में मछुआरे एडगर के बगल में विशालकाय मगरमच्छ को देखा जा सकता है। मगरमच्छ के आंख में तीर लगी भी नजर आ रही है। इस पोस्ट को अब तक कई लोगों ने लाइक किया है साथ एक हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को शेयर भी किया है। पोस्ट पर लोगों ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार कोई नैतिकता नहीं है, विशाल प्रजनकों का शिकार नहीं करना चाहिए, तो वहीं कुछ लोगों को ये खूब पसंद भी आ रहा है। गेरार्डो बेनिटेज ने लोगों को सतर्क भी किया कि ये बहुत विशाल होते है और आप पर हमला भी कर सकते हैं, इसलिए शिकार करते समय सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।