File Photo
File Photo

Loading

टोक्यो: जापान में शनिवार को भूकंप आया। यहां के होक्काइडो में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रही। यह जानकारी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने दी।

अधिक जानकारी के मुताबिक अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। यह जापान में पांच दिन में दूसरा झटका है। इससे पहले 20 फरवरी को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 थी। 

USGS के मुताबिक आज रात उत्तरी जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके लगे। इसकी तीव्रता 6.1 रही। भूकंप के झटके तटीय इलाकों में बसे शहर हिल गए। भूकंप की गहराई 42.9 किलोमीटर (27 मील) थी।