Guinness World Records certifies 107-yr-old Japanese Sisters, Umeno Sumiyama and Koume Kodama as Oldest Identical Twins
Photo: Twitter/@GWR

    Loading

    टोक्यो: दुनिया के सबसे उम्रदराज़ जीवित जुड़वां इंसान जापान से (Japan) हैं। 107 साल से आधिक्य उम्र की दो जापानी जुड़वां बहनों (Twin Sisters), उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा (Umeno Sumiyama and Koume Kodama) ने अपने आप में एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) किया है। अब गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में भी उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा का नाम दर्ज हो चूका है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा दो जापानी बहनों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित जुड़वां के रूप में प्रमाणित किया गया है। इनकी मौजूदा उम्र 107 साल और 330 दिन है। इस अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा वृद्ध दिवस के अवसर की गई है। इस दिन जापान में राष्ट्रीय अवकाश होता है।

    बताया गया है कि, उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा का जन्म पश्चिमी जापान में शोदोशिमा द्वीप पर 5 नवंबर 1913 को हुआ था। उनके 11 भाई-बहन थे जिनमें तीसरे और चौथे स्थान पर उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा हैं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने अपने एक बयान में कहा है कि, एक सितंबर को बहनों ने प्रसिद्ध जापानी जुड़वां बहनों किन नारिता और गिन कानी द्वारा बना गए 107 साल और 175 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, जापान में 12.5 करोड़ की आबादी का लगभग 29 प्रतिशत 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र का है। उनमें से लगभग 86,510 सौ साल हैं।