jakarta
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. इंडोनेशिया (Indonesia) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद (Jakarta International Islamic Centre Grand Mosque) के विशाल गुंबद में भयंकर आग (Fire) लग गई है। इसके बाद गुंबद अचानक ढह गया। मामले पर गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में अब तक कोई भी हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि, इस गुंबद में रेनोवेशन का काम हो रहा था। उसी समय अचानक आग लग गई। फिलहाल आग पर काबु पाने के लिए कम से कम 10 दमकल गाड़ियां मौके पर थीं।

    घटना की अनुसार जकार्ता इस्लामिक सेंटर में आज याने गुरुवार सुबह अचानक ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दी। यह आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि शहर के कई इलाकों से यह साफ दिखाई दी थीं। इस भ्यानाकर  आग से धुएं का गुबार बन गया जो कि कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। इन आग की लपटों और धुएं के बीच मस्जिद का गुम्बद अचानक आगे की ओर ढह गया।

    गौरतलब है की यह मस्जिद स्थानीय लोगों के लिए धर्मिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्व वाली बताई जा रही है। वहीं सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलता भी साफ़ दिख रहा है। 

    Courtsey: Peter ⚒ Spina

    इंडोनेशिया की स्थानीय मीडिया ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे अचानक आग लगने की घटना के तुरंत बाद दमकलकर्मियों सूचना दी गई, कम से कम 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया था लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है और इमारत में काम करने वाले ठेकेदारों से भी उसने पूछताछ की है।

    इस मस्जिद के अलावा यहां इस्लामिक सेंटर परिसर में शैक्षिक वाणिज्यिक और अनुसंधान सुविधाएं भी मौजूद हैं। गौर करने वाली बात ये है कि मस्जिद के गुंबद में बीते 20 साल पहले भी मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। तब अक्टूबर 2002 की उस आग को बुझाने में ही करीब पांच घंटे से ज्यादा का समय लगा था।