SHINZO-ABE
Pic: Social Media

    Loading

    तोक्यो. जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shizo Abe) का पार्थिव शरीर शनिवार को तोक्यो लाया गया। आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

    आबे पर नारा शहर में हमला किया गया और उन्हें हवाई मार्ग से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन काफी खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर ही हमलावर को पकड़ लिया।

    वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल देसी बंदूक बरामद कर ली और बाद में उसके अपार्टमेंट में कई बंदूकें बरामद की गयी। रविवार को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को सकते में डाल दिया है और इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आबे की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त थे।