MADAGASCAR
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. विदेश से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में बीते शुक्रवार को भगदड़ मचने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस घटना में 80 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा एन उस वक्त हुआ जब करीब 50 हजार लोग इंडियन ओशियन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे थे। उक्त जानकारी अल जजीरा की रिपोर्ट के हवाले से मिली है।

इस दुखद घटना पर मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों में से 11 की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।अस्पताल में इन लोगों का इलाज चल रहा है। खबर है कि इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह में 50 हजार दर्शकों की भीड़ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान यह भगदड़ मच गई। 

राष्ट्रपति नत्से ने जान गंवाने वालों के लिए मौन रखा

वहीं इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची मेडागास्कर की राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्टेडियम में मौजूद लोगों से हादसे में जान गंवाने वालों के लिए मौन रखने की अपील की। इसके बाद स्टेडियम में होने वाला कार्यक्रम जारी रहा। बता दें कि मेडागास्कर के नेशनल स्टेडियम में यह टूर्नामेंट आगामी 3 तिसंबर तक चलेगा।

जानकारी दें कि, इससे पहले बीते 2019 में मेडागास्कर के स्टेडियम में इसी तरह के हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हुई थी। वहीं हिंद महासागर द्वीप खेल मल्टी डिसिप्लिनरी कंपटीशन है, जो मेडागास्कर में 3 सितंबर तक चलेगी। हिंद महासागर द्वीप खेल साल 1977 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने बनाए थे। इसमें मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट भी प्रमुखता से शामिल हैं।