najib
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. मलेशिया  (Maleysia) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां की शीर्ष अदालत से पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक (Najib Razak) को कोई भी राहत नहीं मिली है। मामले पर न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, कोर्ट ने उनकी 12 साल की सजा को पहले जैसे बरकरार रखा है। 

    गौरतलब है कि, नजीब रजाक को सरकारी कंपनी 1MDB के जरिए करीब 4।5 हजार करोड़ रुपए गबन करने के आरोप में उन्हें 2018 में गिरफ्तार किया था। तब कोर्ट ने उन्हें इस मामले पर 12 साल की सजा सुनाई थी।  पता हो कि, 1MDB साल 2009 में सत्ता में आने के बाद नाजीब द्वारा स्थापित एक विकास कोष था। 

    लेकिन इसकी जांच के दौरान पता चला था कि, फंड से कम से कम 450 करोड़ डॉलर की चोरी की गई थी। जिसे तब के प्रधानमंत्री नजीब और उनके सहयोगियों द्वारा अंजाम दिया गया था। इस घोटाले ने अमेरिका और कई अन्य देशों में जांच को गति दी और 2018 के चुनावों में नजीब की सरकार के पतन का भी बड़ा कारण बना। मामले में रजाक को 12 साल की सजा हुई।

    पता हो कि, मलेशिया के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक के वंशज नजीब, 5 अलग-अलग मुकदमों में कुल 42 अलग अलग आरोपों का सामना कर रहे हैं।