shinzo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: शुक्रवार को हुई घटना ने जापान को हिला कर रख दिया, जापान के नारा शहर में शुक्रवार (8 जुलाई, 2022) को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को पीछे से गोली मारी गई थी, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। दरअसल जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान में एक चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे, उसी दौरान उन्हें गोली मारी दोई गई। हालांकि, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि गोली चलाने वाला हमलावर पकड़ा गया है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…

    जापान के इस दुखद घटना पर पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। वही चीन में लोग  आबे की मौत पर जश्न मना रहे है, इस जश्न में हमारे देश के वामपंथी और कॉन्ग्रेसी भी है। आपको बता दें कि कई चीनी सोशल मीडिया यूजर्स शिंजो पर हुए हमले को लेकर शर्मनाक कमेंट कर रहे हैं।

    शायद आपको पता न हों लेकिन हम बता दें कि हमले के बाद से ही चीनी वीबो, वीचैट और यूकू सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिंजो आबे की मौत की कामना करने लगे थे। यहां तक कि यूजर्स शिंजो की गोली लगने से गिरने और उसके बाद के हालात का भी मजाक उड़ाते दिख रहे है। 

     

    आपको बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे को गोली लगाने और बाद में मौत के बाद केवल चीनी ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कम्युनिस्टों की ओर से कई ट्वीट किए गए, जिसमें आबे की निंदा की गई और उनकी मौत की कामना करते हुए खुशियां मनाई जाने लगीं। यह सब विश्व भर में चल रहे सोशल मीडिया  पर दिखाई दे रहा है। 

     

    वहीं भारतीय वामपंथी गिरोह और कॉन्ग्रेसी उनके दक्षिण पंथी होने और प्रधानमंत्री मोदी से गहरी दोस्ती की वजह से नफ़रत में कुढ़ते हुए जश्न मना रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अपने 8 साल के कार्यकाल में शिंजो आबे 4 बार भारत की यात्रा पर आए थे। वहीं उनकी मौत के बाद भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की गई है। यहाँ तक कि कुछ लोग मजाक बनाते हुए PM मोदी की मौत की कामना से भी नहीं चुके।