MODI

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस समय 6 दिनों की विदेश दौरे पर हैं। वहीं सबसे पहले G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा (Japan-Hiroshima) पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने हिरोशिमा में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया है।

यहां उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों के साथ जलवायु परिवर्तन की लड़ाई को उसे जीतने का उत्तम मार्ग भी बताया है। इसके साथ ही आज हिरोशिमा में PM नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल से भी मुलाकात की है।

उधर PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ हुई बातचीत को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि, “हमने भारत-जापान के रिश्तों का रिव्यू किया और भारत की G20 अध्यक्षता और जापान की G7 अध्यक्षता के फोकस एरिया पर भी चर्चा की है।”

जेलेंस्की के साथ PM मोदी की मुलाकात 

इसके साथ ही PM मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ भी एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी। देखा जाए तो अब तक रूस-यूक्रेन जंग पर भारत का स्टैंड न्यूट्रल यानी निष्पक्ष ही रहा है। हालांकि, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संगठनों के अलग-अलग मंच से यह कहते जरुर सुना गया है कि, जंग किसी भी समस्या का जरुरी समाधान नहीं है।

QUAD बैठक भी हिरोशिमा में 

जानकारी दें कि, इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने के लिए बनाए गए QUAD देशों की बैठक भी अब हिरोशिमा शहर में होगी।भारत के अलावा अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया इस समूह के सदस्य हैं।