Ukraine's President Zelensky
File Photo:Twitter

    Loading

    कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की रशिया के राष्ट्रपति ब्लामिदिर पुतिन से बात करने के लिए तैयार हो गए हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें बड़ा दावा भी किया है। जेलेस्की ने कहा, “‘मैं पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर वे विफल होते हैं, तो इसका मतलब तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है।”

    रूस और यूक्रेन के बीच शुरू युद्ध 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर कई तरह के आरोप लगा चुके हैं। इस युद्ध में अभी तक यूक्रेन के 273 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान यूक्रेन ने रशिया के 14 हजार से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा किया है। 

    खर्कीव और कीव में लगातार बमबारी 

    रशिया की आर्मी और वायुसेना लगातार खर्कीव और राजधानी कीव में हमले कर रही है। पिछले दिनों रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला किया। जिसकी जानकारी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को कहा कि किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल ने काला सागर तट पर मायकोलेव बंदरगाह के पास कोस्तियनतिनिवका में यूक्रेन के ईंधन डिपो पर हमला किया। लगातार दूसरे दिन रूस ने किंझाल मिसाइल का इस्तेमाल किया।

    पुतिन को हटाना हुआ तय

    दोनी देशो के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी मीडिया ने बड़ा दावा किया। यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलिजेंस का दावा है कि रूस के कुलीन वर्ग ने पश्चिमी देशों के साथ आर्थिक संबंध बहाल करने के लिए पुतिन को उखाड़ फेंकने की योजना बनाई है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलिजेंस का दावा है कि एफएसबी सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख अलेक्सांद्र बोर्तनिकोव को कथित तौर पर पुतिन का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।