Pic: Social Media
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. इंडोनेशिया (Indonesia) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया (Miss Universe Indonesia) कॉम्पिटिशन में शिरकत के लिए विनर चुनते वक्त ऑर्गनाइजर्स पर 6 लड़कियों को टॉपलेस करने का संगीन आरोप लगा है। यही नही मामले में विक्टिम्स ने एकजुट होकर पुलिस और फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास इसकी बाकायदा शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का भी मानना है कि उसे इस घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत मिले जरुर हैं और जांच इसकी तेजी से की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह ब्यूटी कॉम्पिटिशन राजधानी जकार्ता में बीते 9 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कराया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां 20 लोगों के सामने उन्हें टॉपलेस होने को कहा गया। उनके तब वहां फोटो लिए गए और वीडियो भी बनाए गए।

आरोप है कि, ऑर्गेनाइजर्स ने मॉडल्स को झांसा दिया और ये कहकर टॉपलेस कराया कि उन्हें फाइनल राउंड के लिए बॉडी चेकअप लेना है। इस दौरान महिलाओं के वीडियोज भी बनाए गए। इंडोनेशिया में इस मामले ने अब बड़ा सियासी ड्रामा शुरू हो चूका है।

बता दें कि इंडोनेशिया की आबादी करीब 28 करोड़ है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है। इंडोनेशिया में ही दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं। देखा जाए तो यहां पर काफी समय से ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स का जबरदस्त विरोध होता रहा है। वहीं ऐसे में अब ये मुद्दा जैसे-जैसे लोगों तक पहुंच रहा है सभी काफी गुस्सा कर रहे हैं।

इधर जब इस मामले में ऑर्गेनाइजर्स से प्रतिक्रिया मांगी तो उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया। ना तो आयोजन करने वाली कंपनी ने ही इसपर कुछ कहना जरूरी समझा और ना ही किसी स्पोक्सपर्सन ने इस जरुरी मुद्दे पर पर कुछ कहा। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अब ऑर्गेनाइजेशन जागा है और उसने मामले की जरुरी जांच शुरू कर दी है।