Viral News : Man missing for 47 years in Tanzania returned to his home at aged 84 learned both his wives have got married to other men
Representative Photo

    Loading

    नई दिल्ली: केन्या (Kenya) के काकामेगा (Kakamega county) से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां आजकल एक बुजुर्ग की कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। एक शख्स 47 साल गायब रहने के बाद एक बार फिर से अपने घर वापस लौटा है। ये शख्स 1974 में अपने घर से अचानक गायब हो गया था। उस समय वह 37 साल का था लेकिन 47 साल बाद वह 84 साल की उम्र में अपने घर वापस लौटा है। घर लौटते ही इस शख्स को कुछ ऐसा पता चला जिससे उसका दिल टूट गया।     

    डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीटर ओयूका (Peter Oyuka) नाम का शख्स 84 साल की उम्र में अपने घर वापस लौटा है। ओयूका जब घर से गायब हुए थे तब उन के 5 बच्चे और दो पत्नियां थीं। जो उनके अचानक गायब होने से बेहद परेशान हो गए थे। जब उनकी तलाश शुरू हुई तो पता चला कि वह काम की तलाश में बहार निकल गए हैं लेकिन उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। पहले दिन गुज़रे, फिर महीने और बाद में कई साल लेकिन ओयूका वापस नहीं लौटे और न ही उनका को संदेश आया। 

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओयूका ने कहा कि, इस दौरान वह 1983, 1992 और 1996 में अपने गांव लौटे थे लेकिन तब वह कुछ कारणों की वजह से अपने घर नहीं गए थे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, ओयूका ने बताया कि, इतने सालों तक गायब रहने के दौरान वह तंज़ानिया में ही रहा, इस बीच उसका एक महिला से रिलेशन रहा जिससे दोनों को एक बच्चा भी है। लेकिन अब वह उस महिला से सभी रिश्ते तोड़ चुका है और वापस अपने घर आगया है। लेकिन घर आने के बाद जब उसे पता चला कि, उसकी दोनों ही पत्नियों से दूसरी शादी कर ली है जिसे जानकार उसे काफी दुःख हुआ।