Saawan Kumar Tak
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) फिल्म प्रोड्यूसर (Film Producer) सावन कुमार टाक (Saawan Kumar Tak) का आज निधन हो गया। मुंबई के अंधेरी में स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल में बीती रात तबियत खराब होने की वजह से भर्ती किया गया था। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हार्टअटैक के चलते हुआ। 

    सावन कुमार लंबे समय से अपने फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। अस्पताल में एडमिट करवाने के बाद पता चला कि सावन कुमार के फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके थे। इतना ही नहीं उनका हार्ट भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहा था। उनके जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी की आंखें उनके जाने के दुख में नम हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर सलमान खान ने भी उनके जाने का दुख जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आप शांति से रहें मेरे प्रिय सावन जी। हमेशा आपको प्यार और सम्मान किया है।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    सावन कुमार टाक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके थे। वो अपने करियर में 19 से ज्यादा फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके थे साथ ही वो कई फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके थे। वो ‘सनम बेवफा’, ‘बेवफा से वफा’, ‘सौतन’ और सौतन की बेटी जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किए थे। सावन कुमार टाक को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। वो नेशनल अवॉर्ड भी हासिल कर चुके थे। आज उनके जाने का गम सभी को है।